Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना पंजीकरण वाले बुजुर्गों का भी होगा प्रतिदिन टीकाकरण

ब्यूरो 03-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण के दो चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के पश्चात अब 60 साल से ऊपर और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 से 59 साल तक के लोगों का टीकाकरण सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इसके लिए अभी तक आमजन को अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण की तिथि प्राप्त करनी थी । अब बिना रजिस्ट्रेशन वाले व्यक्तियों का भी उसी समय रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा | सोमवार से शनिवार जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा । ग्रामीण इलाकों में सभी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन का एक पत्र विभाग को मिला है जिसके क्रम में अब प्रतिदिन जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल के साथ ही ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया गया है । इस दौरान शहरी कोविड-19 टीकाकरण सत्रों पर 60 फीसद रजिस्ट्रेशन कराए हुए व्यक्तियों का एवं 40फीसद स्लॉट वाक इन के आधार पर किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन किए हुए व्यक्तियों में 50 फीसद और वाक इन के आधार पर 50 फीसद का टीकाकरण किया जाएगा । यह टीकाकरण सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों का एवं 11:00 बजे के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी की समस्या है। ऐसे स्थानों पर टीकाकरण के लिए आए हुए किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। बल्कि लाभार्थी का फोटो आईडी कार्ड की फोटो कॉपी लेकर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा और इंटरनेट कनेक्टिविटी के बाद पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाएगा।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च को पूरे देश में महिला दिवस भी मनाया जाना है जिसको लेकर शासन के निर्देश पर जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के साथ ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद में तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा जो पूर्णता महिलाओं को समर्पित होगा। टीकाकरण टीम में सभी महिला कर्मचारी होंगे तथा टीकाकरण कराने वाली सभी महिला लाभार्थी होंगी। इस दिन 60 साल से ऊपर और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 से अधिक महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर्म फल को जीव को भोगना ही पड़ेगा-पं0 भृगुभूषण ओझा
Next: 8 मार्च महिला पखवारा के रूप में मनाया जायेगा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.