Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शेक्सपियर में थी उच्च कोटि की सृजनात्मक प्रतिभा-रविन्द्र नाथ यादव

ब्यूरो 04-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210304-WA0004

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव थे।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सृजनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था।प्रकृति से उन्हें मानों वरदान मिला था अतः उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया।उनकी रचनाएं न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन विश्व वांगमय की भी अमर विभूति हैं।शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतनी ही गंभीर उनके नाटक का अनुभव भी था।अतः जहां एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवन दर्शन भी प्राप्त होता है। विश्व साहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जाने वाले कवि विरले ही मिलते हैं।आधुनिक परिप्रेक्ष्य में शेक्सपियर की प्रासंगिकता विषयक आयोजित संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि शेक्सपियर का साहित्य सार्व भौमिक है।इसलिए इसकी प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं हो सकती।विभिन्न शोधों से यह तथ्य आज भी उजागर हो रहे हैं कि उनके साहित्य के अनुशीलन से नए नए भाव वह विचार प्रकट हो रहे हैं जिससे मानव जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने किया।डॉ.कुमार ने महान कवि शेक्सपियर को अध्यात्मवादी नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत विशुद्ध मानवतावादी साहित्यकार बताया।उन्होंने कहा कि साहित्य की जो समझ इस महाकवि को थी वैसी प्रतिभा विरले कवियों को प्रकृति देती है।
संगोष्ठी का सफल संचालन शिक्षाथिनी इरा सिंह ने किया। इस संगोष्ठी में कुल 45 शोध पत्रों का वाचन किया गया।कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ.विमला देवी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार सिंह, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लाल चंद पाल, बिपिन कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह, डॉ मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के कुशल संयोजन में छात्र लवकुश तिवारी, आकांक्षा तिवारी, राजदुलारी प्रजापति, पल्लवी सिंह, शानू तिवारी, रूपा तिवारी, ज्योति सिंह, अनिकेत गुप्ता, तलत फातमा रंजन, अलका सिंह प्रिंसी जायसवाल एवं खुशी सिंह की भूमिका सराहनीय थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असंगठित क्षेत्र के 2482 कामगारों का हुआ पंजीकरण
Next: टीबी के लक्षण की न करे अनदेखी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.