Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जनता त्रिस्तरीय चुनावों में देगी फैसला-सुनील राम

ब्यूरो 07-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210307-WA0012

गाज़ीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नदी अधिकार यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। जिला कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कोंग्रेसी उपस्थित रहे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ 1 मार्च से शुरू नदी अधिकार यात्रा के संदर्भ में जनपद गाज़ीपुर की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस पार्टी लगातार जनपद के सभी ग्राम सभाओं, ब्लाकों और पंचायत क्षेत्रो में कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनावी तैयारियों पर जोर शोर से लगी हुई है साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों पर लोगो को जागरूक भी करने का काम कर रही है।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 21 फरवरी को प्रयागराज के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिली थीं, जिन पर 4 फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था। यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी। इसी के बाद 1 मार्च से कांग्रेस पार्टी द्वारा बसवार गाँव, प्रयागराज से माँझीघट, बलिया तक “600 किलोमीटर की नदी अधिकार यात्रा” निकाली गई है। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी उन सभी पिछड़ी जातियों का दुख दर्द साझा करेगी जो इनके जाति और धर्म के नाम पर इनके अधिकारों का हनन किए, इन सभी मजलूम और गरीबों को कांग्रेस न्याय दिलाने के साथ विकास की मुख्य धारा में लाने का कार्य करेगी। साथ ही जनपद के सभी 1238 ग्रामसभाओं के सदस्यों और 67 पंचायत सदस्यों की सूची जारी होने के बाद त्रिस्तरीय चुनावों की भी तैयारी कांग्रेस पार्टी को जोर शोर से करनी है। इसी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता जनार्दन सरकार की जनविरोधी और अहंकारी नीतियों पर अपने मताधिकार से प्रहार करके जवाब देगी। ऐसे में हम सबको एकजुट होकर जनता के हित में उनके साथ खड़ा रहना है। पूर्व विधायक और एआईसीसी के सदस्य अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि हमें कांग्रेस की नीतियों को ध्यान में रखकर और एकजुट होकर मौजूदा सरकार की अहंकारी और जनविरोधी नीतियों का विरोध करना है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में घूम घूम कर लोगों से जन संपर्क करके कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है।

इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डॉ जनक कुशवाहा, आनंद राय, राजीव सिंह ,चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, लाल साहब यादव ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,अनीस अहमद,राजेश गुप्ता , वर्चस्व पांडे ,फरीद अहमद गाजी, माधव कृष्णा, आशुतोष गुप्ता, रूद्रेश निगम, करुणानिधि राय ,ओम प्रकाश पांडे ,शबीबुल हसन ,आदिल अख्तर, अनुज कुमार राय, जफरूल्ला अंसारी, मोहम्मद सैफ सिद्धकी, महबूब निशा, दिव्यांशु पांडे, अजय दुबे ,विद्याधर पांडे, सती राम सिंह ,सीताराम राय , अवधेश भारती ,अशोक राय ,राजेंद्र यादव ,कैलाशपति कुशवाहा, जनार्दन राम, मोहन चौहान, इंद्रजीत चौधरी, मुसाफिर बिंद ,महेंद्र राम ,मुकेश कुमार, अमरनाथ यादव, शकील ,गयासुद्दीन ,युगल किशोर सिंह ,अदालत सिंह यादव, विनोद कुमार, शशि भूषण ,दिग्विजय मद्धेशिया, ओमप्रकाश राजभर, विश्राम राम ,ओम प्रकाश गहलोत, संजय कुमार मौर्य, रामसुख, शमशेर, आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2 राशि गाय के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: तमन्चा, 315 बोर व मोटरसाइकिल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.