Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“मिशन शक्ति” के तहत वितरित किये गये साइकिल

ब्यूरो 08-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210308-WA0043

गाजीपुर। “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, बाल सम्मान एवं स्वावलंबन के दृष्टिगत सोमवार को जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला, विधायक संगीता बलवंत एवं सुनीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित “संत रविदास शिक्षा सहायता योजना” के अंतर्गत जनपद के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को कक्षा-10 एवं कक्षा-12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित एवं शिक्षारत 32 छात्र/छात्राओं को एवं भदौरा विकास खण्ड पर विधायक सुनीता सिंह, उप जिलाधिकारी सेवराई की गरिमामयी उपस्थिति में 18 इस प्रकार कुल-50 छात्र/छात्राओं को विद्यालय जाने हेतु में साइकिल वितरण किया गया।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद द्वारा योजना के संबंध में बताया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को कक्षा-10 एवं कक्षा-12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित एवं शिक्षारत होने पर विद्यालय जाने हेतु साइकिल वितरण किया जाना है एवं इस योजना के अंतर्गत कक्षा-1 से प्रारम्भ कर उच्चतर शिक्षा हेतु छात्रवृत्तिृ 150/- से 12,000/- तक प्रतिमाह पात्रता के आधार पर दिया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र सिंह, टीआरपी अमीनुद्दीन, रामेष्ट सिंह, सुभाष राम, अखिलेश चौहान, प्रदीप कुमार, विनोद आदि उपस्थित रहे द्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद द्वारा उपयुक्त तैयारी की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में विकास खंड सादात में श्रम विभाग द्वारा कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन में पंजीकरण कराया गया। जनपद में अबतक-9525 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण कराया जा चुका है द्य इस अवसर पर कामन सर्विस सेंटर प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी और पदयात्रा का हुआ आयोजन
Next: छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सूचना जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.