Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिद्धार्थ सेवार्थ भारत यात्रा का वाहन पहुचते ही,भाजपाइयों ने की भव्य स्वागत

संवाददाता 08-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210308-WA0028

जमानिया। तहसील मुख्यालय के पास सोमवार की सुबह सिद्धार्थ सेवार्थ भारत यात्रा का वाहन पहुंचा। जिसका क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सिद्धार्थ सेवार्थ को भगवान परशुराम जी का चित्र स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से स्वागत किया।

पदयात्रा के पहुंचने पर हर हर महादेव भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयघोष एवं माल्यार्पण कर सिद्धार्थ सेवार्थ की झोली में एक मुट्ठी अन्न का दान किया। इस दौरान लोग उनके झोली में अन्न दान कर रहे थे। लोगों का अन्न दान, शुभकामना एवं आशिर्वाद लेते हुए काफिला आगे बढता रहा। नगर के युवा अपने सिद्धार्थ भैया की झोली एक एक मुठी चावल से भरने में लगे रहे। इस यात्रा के दौरान सिद्धार्थ ने कई संकल्प ले रखे हैं जैसे मिट्टी के बर्तन का ही उपयोग केवल और पुरी यात्रा बिना पैर मे कुछ पहने क्यूं की सिद्धार्थ का कहना है यह एक पवित्र काम है। प्रभु का काम है। प्रथम दिन हाला – हरिहरपुर गाजीपुर से निकल कर सिद्धार्थ जमानियाँ मे कार्यक्रम करने के बाद चंदौली के लिए निकल जायेगे। फिर सिद्धार्थ इसी तरफ़ वाराणसी, ज्ञानपुर, प्रयागराज, लखनऊ होते हुए उत्तराखंड और हरियाणा से आगे बढ़ते जायेगे। इस पदयात्रा में सिद्धार्थ राय को शुभकामना एवम एक मुट्ठी अन्न भेंट करने के लिए आशीष वर्मा राहुल वर्मा संजीत यादव विशाल चौरसिया दीपक निगम इक़बाल खां संतोष राय संतोष गुप्ता आकाश पांडेय अरविंद गुप्ता राकेश प्रजापति आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित
Next: एडिश्नल सीएमओ का औचक निरीक्षण, दिये जरूरी दिशानिर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.