Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ब्यूरो 08-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210308-WA0040

गाजीपुर। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में भव्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग उ0प्र0 आनन्द स्वरूप शुक्ल ने दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न किया गया।

जिसमे सदर विधायक डा0 संगीता बलवंत, जमानियॉ विधायक
सुनीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता सहित जनपद के सम्बन्धित अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ महिला लाभार्थी एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को सम्मान, स्वालम्बी एवं सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने का दिन है। हर क्षेत्र में महिलाये शक्तिशाली व सम्पन्न बने, कोई ऐसा क्षेत्र अछूता न रहे जहां महिलाये न पहुॅचे इसके लिये सभी को कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिला शिक्षित व गुणवान होती है तो वे अपने प्रकाश को दो-दो समूहों में प्रदान करने का कार्य करती है। उन्होने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये चलाये गये मिशन शक्ति कार्यक्रम से व्यापक परिवर्तन आया है। जीवन स्तर भी उंचा उठा है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में परिवार व समाज मे संस्कार देने कार्य करे तभी हमारा परिवार, समाज व राष्ट्र समृद्ध होेगा। उन्होने कहा कि महिलाये जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर कीर्तिमान स्थापित की है और लोक कल्याणकारी कार्याे को लोगो तक पहुॅचाने में उनका अथक प्रयास है। उन्होने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मे उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाये व बधाई दी। साथ ही सम्मानित होने वाले महिलाओं को शुभकामनाओं के साथ अन्य महिलाओ एवं बालिकाओं को इससे प्रेरणा लेते हुए समाज व परिवार के उन्नति के लिये कार्य करने को कहा। कार्यक्रम के उपरान्त रायफल क्लब सभागार परिसर में श्रम विभाग द्वारा कक्षा 10 व 12 उतीर्ण करने वाले श्रमिको के बच्चो को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 50 महिलाओं व पुरूषों को साइकिल वितरण किया गया। पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति से बहुत बडा बदलाव महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान स्वालम्बन की दिशा में आया है।

जनपद के दुर के क्षेत्रों के महिलाओं के सुविधा के लिये महिला रिपोटिग चौकी कासिमाबाद व सैदपुर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री जी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्देश्य महिला उत्पीड़न की समस्या हेतु मुख्यालय आने की जरुरत न पडे। उन्होने कहा कि एन्टी रोमियों के सकारात्मक व सार्थक प्रभाव दिखा। घटनाओं में कमी आई। सदर विधायक डा0 संगीता बलवन्त ने कहा कि मिशन शक्ति के प्रथम चरण में बहुत बडी सफलता मिली है। यह प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वाकांंक्षी योजना है। महिलाये समाज को प्रेरित करती है। उन्हे सम्मान व सुरक्षा मिले, यह हम सभी का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। उन्होने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ को सभी को अपनाये जाने भ्रुण हत्या को रोके जाने पर बल दिया, जिससे महिलाओं का अनुपात न घटे और सामाजिक असमानता न उत्पन्न हो। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत कार्य करने वाले सभी विभागो के कार्याे एवं प्रयासो की सराहना की। विभिन्न विभागो एवं निजी क्षेत्रो के लोगो एवं महिलाओं द्वारा मनोयोग से कार्य किया गया है, जिससे इस कार्यक्रम में काफी सफलता मिली है। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति की परिकल्पना, भारत वर्ष की समृद्ध परम्परा रही है। आदि शक्ति को सर्वाेपरि माना गया है। प्रकृति भी महिला को जीवन का मूल माना है। संविधान में भी महिलाओं को सम्मान देने एवं अवसर की समानता को प्रतिधानित करता है। एक पढी लिखी महिला पूरे समाज को दिशा देने का कार्य करती है। हमें महिलाओं के सुरक्षा सम्मान आत्मनिर्भता के लिये बढ चढ कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिये। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह, पुलिस विभाग, बाल विकास, ग्राम्य विकास, पुलिस विभाग, राजस्व, राष्ट्रीय आजीविका मिशन,कृषि विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ, बेसिक शिक्षा, माघ्यमिक शिक्षा, वन स्टाप सेन्टर, राष्ट्रीय आजिविका मिशन, सहित जुडे लगभग दर्जनो विभागो के उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला कार्यकर्तियों, कर्मियों आदि को सम्मानित प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय विकापुर की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण से सम्बन्धित पोस्टर भेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एपीए सुभाष प्रसाद ने किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गैगेस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त गिरफ्तार
Next: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी और पदयात्रा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.