Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

24 घंटे बाद भी नही मिला डुबा युवक

संवाददाता 08-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210308-WA0011

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित गंगा घाट पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम वाराणसी से यहां पहुंच चुकी है। जो आक्सीजन सिलेंडर लगा कर युवक को खोजने में जुटी है।

ज्ञात हो कि स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 10 निवासी 25 वर्षीय मकुन चौरसिया अपने कुछ साथियों के साथ स्नान करने गंगा नदी गया था । स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां पानी अधिक है। जिस कारण से खोजने में परेशानी हो रही थी। रविवार को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से खोजने का प्रयास किया गया लेकिन देर रात तक खोजने के बाद सफलता नहीं मिली। जिसके बाद वाराणसी से उत्तर प्रदेश डिजास्टर रिलिफ फोर्स की टीम को बुलाया गया है। जो आक्सीजन लगा कर पानी के नीचे डूबे हुए युवक को खोज रहे है। 24 घंटा बीतने के बाद भी अब तक युवक का कुछ पता नही चल पाया है। वही चौकी इंचार्ज अमित कुमार पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने लगाया गस्त
Next: छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने पर छात्रा हुई सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.