Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बकायेदारो के बकाया भुगतान करने के पश्चात ही दिये जायेगे अदेयता प्रमाण पत्र

ब्यूरो 09-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पं0) ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक है कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के बकायेदारों की सूची यथास्थिति जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा तैयार कर लिया जाए नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों (सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु) पर अवस्थित निर्धारित स्थल एवं जनपद मुख्यालय (सदस्य जिला पंचायत हेतु) पर निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करा दिये जाएं ताकि निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जॉच करने मे सुविधा रहे।

इसके अतिरिक्त बकायेदारों के बकाया भुगतान करने के पश्चात अदेयता प्रमाण पत्र दिये जाने के सम्बन्ध मे समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत तथा प्रधान ग्राम बकायेदार नहीं होना चाहिए अन्यथा नामांकन रद्द हो सकता है। उन्होने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के बकायेदारों की सूची तत्काल तैयार कर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत नियुक्त होने वाले निर्वाचन अधिकारियों/सहायक निर्वाचन अधिकारियों को उपलव्ध कराना सुनिश्चित करेेंगे। साथ ही बकायेदारो के बकाया भुगतान करने के पश्चात अदेयता प्रमाण पत्र दिये जाने के सम्बन्ध मे समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जाने किसे लगेगा कोविड-19 वैक्सीन
Next: आरक्षण के विरूद्ध प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की समय सारिणी निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.