Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इंडियन ऑयल की टीम ने बुझाई आग

संवाददाता 09-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4

जमानियां। इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड‚ अग्निशमन दल एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने व ग्रामीणाें को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार को क्षेत्र के दरौली गांव में किया। जिसके बाद आयोजित गोष्ठी में विस्तार से इस मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी गयी। मॉक ड्रील के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जमानियां– दरौली मार्ग से गुजरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पेट्रोलियम कंपनी) के बरौनी-कानपुर पाइप लाइन के दरौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के बगल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डेमो के तौर पर पहले इंडियल आयल की टीम ने पूरा सेटप लगाया। जिसके बाद आग लगाई गयी। वही आस पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सड़क के दोनों तरफ आवागमन को रोक दिया। वही पुलिस की टीम ने मुगलसराय स्थित इंडियल आयल और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जिस पर दोनों टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कार्रवाई शुरू की गयी । दमकल की टीम दमकल प्रभारी मोहन दास गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय दमकल के साथ मिल कर पलक झपकते ही आग को बुझाया। जिसके बाद मौजूद भीड़ को टीम ने आयोजन स्थल ले गयी और गोष्ठी कर सभी को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी। बीकेपीएल कंपनी के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से अत्यधिक ज्वलनशील एवं उच्च दबाव की पेट्रोलियम पाइपलाइन गुजर रही है। यदि किसी को पाइप लाइन के उपर गीली सतह या डीजल‚ पेट्रोल‚ केरोसिन आदि की गंध या आग लगने का आभास होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस सहित उपलब्ध कराये गये टोल फ्री नंबरों पर दें। कहा कि उस स्थान से दूर रहे‚ उसे क्षेत्र के आस पास आग या चिंगारी न पहुंचे इसका ध्यान रखें‚ तेल जांच का प्रयास न करें‚ तेल संग्रह करने का प्रयास न करें‚ किसी को भ्रमित न करें‚ आतंकित न हो और न ही अफवाह फैलाये। इस दौरान अन्य विभाग के लोगों ने भी विभिन्न जानकारी दी। इस अवसर पर बीकेपीएल के स्टेशन प्रभारी धमेन्द्र खन्ना‚ शिवम् दीक्षित‚ आकाश कुमार‚ एके त्रिपाठी‚ आरबी यादव‚ इन्द्रलाल भारती‚ परमानन्द दूबे‚ रविकांत सिंह‚ कोमल कुशवाहा‚ राम अवतार यादव‚ हरिशंकर‚ राम दयाल‚ सियाराम‚ महेन्द्र कुशवाहा‚ राम कृपाल आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्मित शशांक मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी का विधायक ने किया उद्घाटन
Next: विधायक को कोविड वैक्सीन की लगी पहली डोज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.