Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

काव्य कुंभ में श्रोताओं ने लगाई डूबकी

ब्यूरो 15-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210315-WA0009

जमानियाँ। सौरभ साहित्य परिषद बरुईन के तत्वाधान में रविवार की शाम ग्राम बरुईन में आयोजित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह में देर रात तक काव्य स्वर लहरियों में श्रोता डूबते-उतराते रहे। समाज के वर्तमान और भविष्य को सुखद करने की सामर्थ्य रखने वाले साहित्य से जुड़े इस आयोजन के प्रति ग्रामीणों ने खूब उत्साह दिखाया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व प्रधान सचिव रामउपदेश सिंह को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा क्षेत्रीय साहित्यकारों व पत्रकारों को भी अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट कर परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रामउपदेश सिंह ने कहा कि जमानियां क्षेत्र की मिट्टी सहित्यशिल्पियों की खान है। इस क्षेत्र ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्ती भूमिका निभाया है। उन्होंने स्वरचित काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब तारीफ बटोरा। पूर्व अपर आयुक्त ओम धीरज ने अपने काव्य से सामाजिक विसंगतियों की ओर ध्यान खींचा। फजीहत गहमरी ने अपने हास्य व्यंग से सबको गुदगुदाया वही विनय राय बबुरंग ने भोजपुरी हास्य के द्वारा लोगों को खूब हॅसाया। हेमन्त कुमार ने वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में जोर भर दिये। कुमार शैलेन्द्र ने नव गीत के माध्यम से श्रोताओं के दिल में जगह बना लिए। अपने मिट्टी में काव्य पाठ कर रहे रविनन्दन सिंह ने मुक्तक व नवगीत के द्वारा अपने लोगों के दिल में जगह बना लिए।
मिथिलेश सिंह गहमरी ने जब ये सुनाया ‘ उन्हीं के जिम्मे कश्तियों की जिम्म्मेदारी है, सलीके से जिन्हें पतवार उठाना भी नहीं आता। संचालन कर रहे वरिष्ठ कवि हरि नारायण हरीश ने मूल्यों में गिरावट को कुछ यूं बयां किया ‘ सबकुछ हुआ है आजकल बाजार का हिस्सा, जबसे हुआ है आदमी। पद्मश्री यशभारती सहित्यशिरोमणि सब मिलता है, जब हो जाइए दरबार का हिस्सा। महल की आंख में उतरे हैं गुलाबी डोरे, क्या कोई झोपड़ी बस्ती में फिर जवान हुई। इनके अलावा कई कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा शमा बांधा की कार्यक्रम के अंत तक श्रोता वाह-वाह करते रहे। कामेश्वर दुबे, गजाधर शर्मा गंगेश, कुमार गौरव, राजकुमार आदि रचनाकारों ने साहित्य प्रेमियों को चिन्तनशील कर दिया।
अध्यक्षता कर रहे अनन्त देव पाण्डेय ने भोजपुरी नव गीत के द्वारा ग्रामीण अंचल के घटित घटनाओं से परिचित करवाया। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक व साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी माटी के प्रतिभाओं का सम्मान अन्य लोगों को भी अपने- अपने क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा देगा। आगे भी अनवरत इस तरह का आयोजन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में शिक्षक छेदी सिंह, रामअवतार सिंह, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अखिलेश शर्मा शास्त्री, शिवजी सिंह, संसार सिंह, के.डी. सिंह, महमूद खॉ, रामजी प्रसाद, मनोज कुमार पाण्डेय, रमेश सिंह, कैलाश प्रजापति, बबलू सिंह, संतोष सिंह, अरविन्द सिंह, राकेश सिंह, पिन्टू सिंह, प्रभात सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात शव कि हुई पहचान‚ पीएम के लिए भेजा शव
Next: 4 अवैध असलहो के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.