Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्लीन विलेज–ग्रीन विलेज कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो 17-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
11

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर सेटी के प्रांगण में क्लीन विलेज -ग्रीन विलेज कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवा देश है, जहां की 60ः जनसंख्या युवाओं की है ।हमारी सभ्यता व संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं।

प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां पर पेड़ों एवं नदियों की पूजा की जाती है। आज हम पाश्चात्य सभ्यता की तरफ बढ़ रहे हैं जो उचित नहीं है। आपने कोरोना काल देख लिया है। हमारे यहां काढ़ा पीने की परंपरा पहले से रही है। दरवाजे पर नीम , पीपल ,बरगद शमी आदि का पेड़ लगते रहे है जो हर समय ऑक्सीजन देते रहते है, जो अनमोल है । उन्होंने कहा कि जहां पर स्वच्छता है वहां रोग न के बराबर है। खुले में शौच करना एक सामाजिक बुराई है। नेहरू युवा केंद्र संगठन सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे देश में क्लीन विलेज -ग्रीन विलेज की अवधारणा के अनुरूप देशभर में लाखों युवा मंडलों के माध्यम से एक जन आंदोलन का रूप देने में लगा है। इस दिशा में नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इसकी शुरूआत स्वयं से करें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।आरसेटी की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने किया। आरसेटी के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा कि जहां हरियाली है वही खुशहाली है।सुनील सिंह प्रतिनिधि पूर्व रेल राज्य मंत्री भारत सरकार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ एवं हरित क्रांति को महात्मा गांधी जी के बाद सबसे अधिक आगे बढ़ाया है ।नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर इस दिशा में सतत प्रयत्नशील है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल अरुण सिंह एवं अन्य अतिथियों ने वृक्षारोपण किया। सुबोध कनौजिया का स्वच्छता गीत एवं अबिराम पदयात्री खुशबू वर्मा की टीम द्वारा प्रस्तुत एकांकी सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। सभी के प्रति नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष सिंह, प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव, पारसनाथ, रामाधार यादव, सुशांत श्रीवास्तव फैकेल्टी इंचार्ज, धर्मेंद्र देव प्रसाद ,निधि कुशवाहा सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति डीएम हुए नाराज
Next: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.