Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210317-WA0024

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस द्वारा बुधवार को 01अभियुक्त को 02 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण मे 17.03.2021 को उ0नि0 जयप्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कटया चट्टी पर खड़ा होकर सैदपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है, जिसके हाथ में लिये हुये झोले में कोई संदिग्ध वस्तु है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस वाले कटया चट्टी के पास पहुँचे तो देखे कि एक व्यक्ति जो अपने हाथ में झोला लिये था, पुलिस वालो को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा कि करीब 25-30 कदम रोड पर ही दौड़ाकर घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चन्द्रजय उर्फ बिहारी पुत्र राममूरत ग्राम देईपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरे पास गांजा है जिसे बेचने के लिए मैं ले जा रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में लिए प्लास्टिक के झोले में अखबारी कागज मे लपेटकर रखा हुआ कुल 2.900 Kg अवैध गांजा मिला। इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-61/2021, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह, हे0का0 चन्द्रमोहन यादव, का0 रोहित कुमार सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: 50 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.