Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई

ब्यूरो 19-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210319-WA0035

गाजीपुर। 16 मार्च से 31 मार्च तक प्रदेश में पोषण पखवाड़ा चल रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों और गर्भवती की सेहत को ध्यान रखना है । क्योंकि एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। जो देश के प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसी को लेकर चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने 14 गर्भवती की गोद भराई और 10 बच्चे जिनकी उम्र 6 माह से ऊपर हो चुकी थी उनका अन्नप्राशन कराया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरा होने के क्रम में शुक्रवार को राइफल क्लब में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें पोषण वाटिका,सूखा राशन सहित विभाग की तरफ से चलने वाली अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया । इस दौरान शहर परियोजना और सदर परियोजना के 14 गर्भवती माताओं का गोद भराई प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और मोहम्मदाबाद की विधायक अलका राय के द्वारा किया गया।इस दौरान इन दोनों परियोजनाओं से अपने परिजनों के साथ आए हुए 10 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

इस गोद भराई कार्यक्रम में लक्ष्मी, रेखा, लक्ष्मी पत्नी बादल ,ज्योति, सोना ,प्रियंका, सुमन देवी, प्रीति ,राधा देवी ,सिंधु ,बबीता ,प्रियंका ,सलमा और सुषमा शामिल रही। वही अन्नप्राशन कार्यक्रम में रूद प्रताप, एंजेल ,हिमांशी ,अर्चना, आदित्य, अनन्या, आराध्या, मोहम्मद अली ,अंश और कृष्णा शामिल रहे।

इस कार्यक्रम के पश्चात सरकार के 4 साल के कार्यक्रम जो जिला पंचायत हाल में संपन्न हुआ उसमें विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिसमें आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री और विधायक द्वय के हाथों गोल्डन कार्ड और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत तीसरी किस्त के रूप में 2000 पाने वाले लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र मंत्री और विधायक के हाथों मिला।

इस कार्यक्रम में सीडीपीओ अंजू सिंह सोना सिंह प्रशांत सिंह एजाज अहमद सहित मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: स्वस्थ जीवन के लिए 6 से 8 घंटे की नींद है बेहद जरूरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.