Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों हुए सम्मानित

ब्यूरो 20-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी ने शनिवार को जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली तथा ग्राउंड में उपस्थित पुलिस बल द्वारा बलवा/दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास किया गया।

उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के विभिन्न इकाइयों मेस, यू0पी0-112, कम्प्यूटर, परिवहन शाखा, जिला कन्ट्रोल रूम, कक्ष,बैरक,शस्त्रागार इत्यादि को चेक किया गया। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन कर पुलिस बल की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया व सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर आगामी त्योहार होली व पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने थाना बिरनो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने का कार्यालय, रजिस्टरों का रख रखाव, सीसीटीएनएस, महिला हेल्पडेस्क कार्यालय, मेस, बैरक, इत्यादि का निरीक्षण किया गया। ग्राम चौकीदारो के साथ पंचायत चुनाव से सम्बंधित सूचना ली गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार का जनपद आगमन 21 को
Next: निर्माण श्रमिकों के हित लाभ वितरण कार्यक्रम में भाग लेगे मंत्री जी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.