Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जल है तो कल है-जिलाधिकारी

ब्यूरो 22-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जल शक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार मे जल शक्ति अभियान ‘कैच द रन‘ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आम जनमानस को सजीव प्रसारण स्क्रीन टीवी के माध्यम से दिखाया गया और सभी ने पानी बचाए जाने की वार्ता को बहुत ही गंभीरता के साथ सुना और इसका अनुपालन करने के लिए भी दृढ़ संकल्प लिया और इस अवसर पर उपस्थित सभी को जनपद में जल बचाओ देश बचाओ जलशक्ति दिवस के अवसर पर जल शपथ दिलाई गई और सभी ने शपथ ली कि मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं मैं यह भी शपथ लेता हूं कि जल का समुचित उपयोग करूंगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जल है तो कल है इसलिए जल बचाएं और देश के भविष्य यानी बच्चों को खास तौर पर पानी का महत्व बताना चाहिए जिससे पानी भी बचेगा और जिले में पानी का अत्यधिक दोहन भी रुकेगा इस हेतु पानी बचाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करना है स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को जल साक्षरता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। जल साक्षरता में घरेलू जल संरक्षण, घर के बाहर जल संरक्षण, वाटर सप्लाई के पानी को अपनाना समझें, उतना ही पानी ले जितना पानी की आवश्यकता है ,आरो या ऐसी से निकलने वाले वेस्ट पानी का उपयोग करें, हैंडपंप का प्रयोग करें स्कूल और कॉलेजों में सभी को यह जल साक्षरता के प्रमुख बिंदुओं के बारे में भी अध्ययन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा वाटर हार्वेस्टिंग अधिक से अधिक बनाये जाए जिससे कि पानी का दुरुपयोग ना हो वर्षा के पानी का भी सदुपयोग किया जाय जिससे कि वाटर लेवल बना रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि घर के अंदर बाहर घरेलू कार्यों में पानी की बर्बादी को रोकना होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यू0पी0 ई-कोर्ट फीस नियम अधिसूचित
Next: आरक्षण सूची के विरूद्ध प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.