Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यू0पी0 ई-कोर्ट फीस नियम अधिसूचित

ब्यूरो 22-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत मिश्र, एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण घनश्याम शुक्ल द्वारा जानकारी दी गयी कि यू0पी0 ई-कोर्ट फीस नियम 2016 दिनांकित 19.01.2021 को राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कर दिया गया है।

समस्त अधिवक्तागण, वादकारीगण उक्त पोर्टल के माध्यम से ई-कोर्ट फीस भुगतान करने के उपरान्त भुगतान रसीद सिस्टम जनरेटेड प्रिन्टआउट संबंधित न्यायालय में अब प्रस्तुत किया जायेगा। समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ई-कोर्ट फीस एडमिनिस्ट्रेशन हेतु अपने-अपने न्यायालय के मुंशरिम अथवा किसी अन्य कर्मचारी को भी प्रतिनियुक्त नामित कर सकते है। न्यायालय के मुंशरिम या प्रतिनियुक्त नामित कर्मचारी एवं कम्प्युटर अनुभाग सिस्टम ऑफिसर, असिस्टेंट, अधिवक्तागण, वादकारीगण द्वारा भुगतान किये गये ई-कोर्ट फीस रसीद का सत्यापन सर्वर कक्ष से स्टाँक होलडिंग कार्पोरेशन आफ इण्डिया लि0 की अधिकारिक वेबसाईट से करने के उपरान्त संयुक्त रूप से वेरीफाई कर सत्यापित किया जाना है। आनलाईन ई-कोर्ट फीस के सफल भुगतान लॉक-वेरीफाई के उपरान्त ई-कोर्ट फीस का विवरण सी.आई.एस. साफ्टवेयर में अपडेट एवं भुगतान का प्रिंटआउट अनुरक्षित कर पीठासीन अधिकारी से अवलोकन करवाया जाना है। प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय, गाजीपुर के माध्यम से यू0पी0 ई-कोर्ट फीस नियमावली की प्रति प्राप्त किया जा सकता है। उक्त नियमावली के अनुपालन में उ0प्र0 के समस्त न्यायालयों एवं वाह्य न्यायालयों में कोर्ट फीस सुविधा को आनलाईन कर दिया गया है, जिसके माध्यम से समस्त अधिवक्तागण, वादकारीगण अथवा अन्य स्टेक होल्डर ई-पें पोर्टल के माध्यम से ई-कोर्ट फीस की खरीद कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन 30 मार्च को
Next: जल है तो कल है-जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 मार्च को होगा शुभारंभ, जनपद न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0018

यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने किया रवाना

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0017

दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.