Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल श्रमिकों के चिह्नांकन हेतु चला विषेश अभियान

ब्यूरो 23-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र 08.03.2021 के अनुक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार, सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने बाल श्रमिकों का चिह्नांकन अभियान के तहत 23.03.2021 को नगर पालिका परिषद के रौजा, जमानिया मोड़, शेखपुरा, पहाड़ खाँ का पोखरा एवं सकलेनाबाद में विषेश अभियान चलाया गया।

इसके तहत पाँच प्रतिष्ठानों में काम कर रहे बाल श्रमिकों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान तीन दुकानदारों के यहाँ काम कर रहे तीन बाल/किशोर श्रमिकों के संबंध में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निरीक्षण टिप्पणी जारी कर दी गयी तथा ‘‘बाल श्रम चिह्नांकन अभियान’’ के बारे में बताया गया। गठित टीम में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी बिन्द कुमार व हमराही उपस्थित थे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद द्वारा बताया गया कि दुकानदारों को सख्ती से इस बात की ताकीद की है कि किसी भी दशा में बाल श्रमिकों से कार्य न करायें। बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिये स्कूल अवष्य भेजें। जिन प्रतिष्ठानों में ये बाल श्रमिक काम कर रहे हैं, उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला आयोजन 25 मार्च को
Next: नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.