Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगाने का आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम रघुनाथपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया की एक नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर में रहती थी। जिसको 18- 2- 2021 को एक युवक संदीप कुमार गौतम पुत्र रमेश गौतम निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर थाना करीमुद्दीनपुर मुकदमा अपराध संख्या 48/21 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा दिए गए निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर व चौकी प्रभारी असावर भूपेंद्र कुमार मय हमराह पुलिस बल के लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास से 23-3- 2021 को समय 6:50 बजे बखरीयाडीह बांध पर मुखबिर की सूचना से अपहृता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरांत मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की वृद्धि करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामनेवास, उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी असावर, का० दिलीप कुमार, म0का0 सनोज शाह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल श्रमिकों के चिह्नांकन हेतु चला विषेश अभियान
Next: चोरी के तीन पम्पसेट के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.