Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यायालय ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्तों को दी कड़ी सजा

ब्यूरो 25-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं साक्ष्यों का सही ढंग से संकलन एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी से अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में अभियुक्तों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा एवं 70,000 रु0 के अर्थ दण्ड से न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा वाद संख्या 56/2014 मुकदमा अपराध संख्या 704/2014 धारा 363,366,376,506,120 बी भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना नोनहरा के मुकदमे में गाजीपुर पुलिस द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं साक्ष्यो का सही ढंग से संकलन एवं प्रभावी पैरवी से न्यायालय स्पेशल जज पाक्सो-01 के न्यायधीश जयप्रकाश द्वारा अभियुक्तगण क्रमशः1- हनीफ उर्फ फेकू पुत्र इस्तखार राईनी निवासी मोहल्ला रायगंज थाना कोतवाली गाजीपुर 2- इम्तियाज उर्फ पिन्टू पुत्र इन्तजार अहमद पता उपरोक्त को 10 वर्ष का कारावास व 35,000-35,000 रु0 के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड न अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया । विशेष लोक अभियोजक अधिकारी अनुज कुमार राय द्वारा न्यायालय में पीड़िता का पक्ष मजबूती के साथ रखा जिससे अभियुक्त को सजा दिलाने में मदद मिली ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मदिरा की दुकानों के लिए डीएम का निर्देश
Next: विद्युत विभाग की सुस्ती, उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.