Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत

संवाददाता 27-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोहन्दा दसवंतपुर मोड़ पर अचानक ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत पांच लोग बाल बाल बचे।

स्थानीय लोगो के अनुसार शनिवार को मिर्जापुर जिला के अदलहाट थाना के भुलई खास निवासी अकबर अली 25 वर्ष पुत्र मंजूर शाह अपने मौसी और उनके परिवार को लेकर ग़ाज़ीपुर जिला के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ऑटो रिक्शा से पहुचाने आ रहा था कि अचानक गोहन्दा दशवंतपुर मोड़ पर गुटखा खाने के चक्कर मे स्टेयरिंग छूट गया और ऑटो पलट कर गड्ढे में गिर गया और ऑटो चालक के पेट मे स्टेयरिंग फंस गया जिससे उसका पेट फट गया।बाकी लोगो को कम चोटें आईं लेकिन चालक अकबर की हालत नाजुक देखकर वँहा उपस्थित ग्रामीणों की सहायता से उसे दिलदारनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया जंहा कुछ ही समय मे उसने दम तोड़ दिया।इसकी सूचना पुलिस को और मृतक के परिजनों को फोन से दिया गया।जानकारी मिलते ही मय फोर्स नगसर थाना के दरोगा हंसराज मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दारोगा हंसराज मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है उनके द्वारा मिले तहरीर पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु डीएम व एसपी ने दिये आवश्यक निर्देश
Next: निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण मतदान मजबूत लोकतंत्र की रीढ़-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.