Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 28-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को अवैध देशी शराब 458 शीशी व 2 किलो ग्राम यूरिया व देशी शराब ले जाने मे प्रयुक्त हुण्डई वाहन UP 33W6700 के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण व बिक्री परिवहन एवं भण्डार एवं अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय फोर्स 27.03.2021 को समय 16:10 बजे ग्राम बेरुकही पुलिया से कुछ लोग एक छोटी रंगीन कार मे शराब भरकर ले जाने की सूचना पर दबिस दी गयी तो अवैध देशी शराब 458 शीशी व 2 किलो ग्राम यूरिया व देशी शराब ले जाने मे प्रयुक्त वाहन UP 33W6700 साथ दो नफर अभियुक्त विनोद पाल पुत्र राधे ग्राम सिउरी अहमट थाना बरेसर व नवीन कुमार यादव पुत्र शिवजी ग्राम सिउरी अहमट थाना बरेसर को देशी शराब ,यूरिया व शराब ले जाने मे प्रयुक्त वाहन UP 33W6700 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 117/2021 धारा 60बी,72 अबकारी एक्ट व धारा 272,419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में SHO श्यामजी यादव, उ0नि0 अभिराज सरोज, का0 श्यामसुन्दर यादव, का0 संदीप कुमार, SO थाना बरेसर शशी चन्द चौधरी, का0 शनि कुमार, का0 कौशल कुमार ,रि0का0 प्रेमनरायण, आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, का0 राजेश शुक्ला, का0 शशि कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: होलिका दहन आज, जाने शुभ मुहूर्त
Next: अहंकार मुनष्य के पतन का कारण बनता है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.