Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीबी के 8 मरीज हुए चिन्हित

ब्यूरो 30-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है । यह अभियान जनपद के 11 विभागों के समन्वय के द्वारा संचालित होता रहा है। जिसको लेकर अंतर विभागीय बैठक प्रत्येक शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में होता रहा है। इस शनिवार को भी सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और इस माह में अपने विभाग के द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा स्वास्थ्य विभाग को सौपा गया।

एसीएमओ और नोडल डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि इस अभियान में शिक्षा विभाग ,पंचायती राज, नगर विकास विभाग, पशुपालन ,आईसीडीएस और कृषि विभाग व अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी विभागों ने अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है । वही कृषि विभाग अपने लक्ष्य का 90% पूरा किया है लेकिन उम्मीद है कि एक 31 मार्च तक अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगा।

उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी गांव गांव लोगों के घर तक पहुंची,और इस दौरान कई तरह के बीमारी जिसमें बुखार ,टीबी रोगी के साथ ही जन्म मृत्यु ,गोल्डन कार्ड,दिव्यांग बच्चों का चिन्हीकरण ,फाइलेरिया के मरीजों का चिन्हीकरण की कार्रवाई भी किया गया।

इस दौरान 165 बुखार के रोगियों को चिन्हित किया गया। जिसमें से 6 मरीज मलेरिया के धनात्मक पाए गए। जिनका ईलाज तत्काल शुरू करा दिया गया। खासी जुकाम के लक्षण वाले 529 मरीज चिन्हित किए गए, जिनमें 345 मरीज खांसी और जुकाम के मिले ,167 टीबी के मरीजों को चिन्हित किया गया जिसमें से जांच उपरांत 8 मरीज टीबी के मिले, जिनका तत्काल ईलाज विभाग के द्वारा शुरू करा दिया गया। 295 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया जिनकी सूची दिव्यांग विभाग को उपलब्ध करा दी गई है । और इनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भी प्रेषित किया गया। 4315 जन्म पंजीकरण ,1161 मृत्यु पंजीकरण भी चिन्हित किए गए इन लोगों की सूची नगर विकास विभाग एवं ग्राम विकास विभाग को सौंपा गया। 509 फाइलेरिया के मरीज चिन्हित किए गए और 2139 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु टीम गठित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.