Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 31-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस ने बुद्धवार को हत्या के अभियुक्त के गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी जमानियाँ के कुशल नेतृत्व में 31.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 राजेश कुमार गिरि मय हमराह का0 सुशील कुमार व का0 शुभम कुमार मौर्या के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिली कि मु0अ0सं0 18/21 धारा 147/148/149/308/323/504/506/325/307/302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त मलसा तिराहे के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मय हमराहियान मलसा तिराहे पर पहुँचकर अभियुक्त दीनदयाल बिन्द पुत्र स्व0 जमुना बिन्द निवासी ग्राम मलसा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल जो मलसा कब्रिस्तान के पास पुआल के ढेर में छिपाकर रखा गया था, को बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार गिरि, का0 सुशील कुमार, का0 शुभम मौर्या, वाहन चालक हे0का0 ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माताओं के टीकाकरण अभियान में कम प्रगति पर सीडीओं ने ब्यक्त की नाराजगी
Next: प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 अप्रैल से शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.