Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ईनामिया अभियुक्त तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो 01-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210401-WA0017

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल मार्गदर्शन में वांछित / वारण्टी /पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 01.04.2021 को थानाध्यक्ष खानपुर मय हमराहियान के तलाश वाँछित अभियुक्त/वारण्टी हेतु ग्राम रामपुर बुढ़ी चौराहा के पास भ्रमणशील थे कि सूचना मिली कि मऊ जिले का एक व्यक्ति जो पूर्व में शराब के मुकदमें में जेल गया था वह व्यक्ति आज ग्राम गजाधरपुर मोड़ के पास खड़ा है किसी का इंतजार कर रहा है। यदि जल्दी करें तो मौके पर पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराहियान बताये हुए स्थान पर पहुँचकर घेराबन्दी कर अभियुक्त को गजाधरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम महेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र रामनन्द मौर्या निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना रानीपुर जिला मऊ उम्र 35 वर्ष जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा 12 बोर देशी व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 65/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पजीकृत किया गया । उपरोक्त अभियुक्त पूर्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम में वांछित तथा 15000/. रुपये का ईनामिया है । मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के क्रम मे वारण्टी प्रमोद यादव पुत्र रामअधार यादव नि0 अहलादपुर (बरबसपुर) थाना खानपुर गाजीपुर को सम्बन्धित मु0अ0स0 915/15 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SO जितेन्द्र बहादुर सिंह, SI प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिधौना, हे0का0 रामनरेश सोनकर चौकी सिधौना, का0 कृष्ण कुमार सिंह, का0 कुंज बिहारी गौड़, रि0का0 राजकुमार, रि0महिला आरक्षी दीपिका तिवारी, चालक आरक्षी रविशंकर चौधरी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राइफल क्लब सभागार में होगी 3 तारीख को बैठक
Next: पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0018

यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने किया रवाना

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0017

दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.