Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नुक्कड़ नाटक एवं गोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो 01-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210401-WA0003

गाजीपुर । नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आरसेटी में कैच द रैन कार्यक्रम एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मार्च 2021) के समापन के अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जनपद में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी ईश्वर भाई ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने के लिए केवल सरकार के भरोसे नहीं रहा जा सकता है ।प्राचीन काल में कुओं का निर्माण उनकी देखरेख तथा तालाबो की खुदाई का कार्य सरकार के जिम्मे नहीं था। यह कार्य जन समुदाय के जिम्मे था और जन समुदाय बहुत ही बेहतर तरीके से इस कार्य को करता था। फल स्वरूप धरती पानी से सर्वथा रिचार्ज हो जाया करती थी। आज परिस्थितियां विपरीत हो गई हैं। कुएं पाट दिए गए हैं पोखरे भी पाटे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में जल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है जो बहुत ही चिंतनीय है। अब आवश्यकता आ गई है कि हम इसके लिए जागरूक हो और अधिक से अधिक पोखरो का निर्माण, वृक्षारोपण करें और बरसात के पानी को विभिन्न तकनीकी तरीकों से एकत्रित करें। समाजसेवी उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों से अपील किया कि वह गांव -गांव में जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाएं एवं लोगों को बरसात के पानी को संरक्षित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि किसी दार्शनिक ने कहा था कि हमें यह नहीं पता कि तीसरा विश्व युद्ध कब होगा लेकिन जब भी होगा वह पानी के लिए होगा। पानी का संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गांव में नुक्कड़ नाटक, वाल लेखन एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिससे लोग जागरूक हो और अगली बरसात में वर्षा के पानी को रोके एवं संरक्षित करें। नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नमामि गंगे के गांव में गंगा दूतों एवं युवा क्लबों के स्वयं सेवकों का आवाहन किया कि जल संरक्षण एक पुनीत कार्य है और इसमें सबकी भागीदारी से ही इस संकट से निजात पाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव, रामाधार सिंह यादव ,आरसेटी के धर्मेंद्र प्रसाद, सुशांत श्रीवास्तव गायक कलाकार राकेश कुमार की टीम एवं नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न ब्लॉकों के स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक पारसनाथ सिंह यादव ने किया एवं नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के एपीए सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कब डिस्पैच हुआ कागज बनाये इसकी मुहर– डीएम
Next: सेक्टर‚ जोनल मजिस्ट्रेट सहित समस्त निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण कल से शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.