Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक

ब्यूरो 01-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां। तहसील सभागार में त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी ने राजस्वकर्मी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें संवेदनशील‚ अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बुथो को लेकर चर्चा की गयी। जिसके आधार पर सूची तैयार की गयी है।

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक में थाना सहित राजस्व कर्मीयों के साथ बैठक में विकास खंड जमानियां के अंतर्गत आने वाली 143 मतदान केन्द्रों कि स्थिति‚ भौगोलिक दशा‚ संसाधनों कि उपलब्धता आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र को चार भाग सामान्य‚ संवेदनशील‚ अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने संवेदनशील‚ अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की नई परिभाषा दी है। इन बूथों के चिन्हांकन तय मानक के अनुसार करना है। जिसके बाद तहसीलदार घनश्याम ने एक एक कर राजस्व कर्मी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से बुथों को लेकर सुझाव ली और सूची तैयार की। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि सूची तैयार की जा रही है। आज समीक्षा बैठक की गयी थी और सभी अधिकारियों के सुझाव लिये गये है। इस अवसर पर सीओ हितेन्द्र कृष्ण‚ बीडीओ हरीनरायण‚ कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ अमित कुमार पाण्डेय आदि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जी-जान से जुटे-दादा सुरी बिन्द

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0017

दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.