Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो पालियों में डीएम कि मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण का कार्य

विशेष संवाददाता 02-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210402_134344

गाजीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो पालियों में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकार तथा सेक्टर /जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को मतदान से पूर्व, नामांकन, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पूरे मनोयोग से लगकर बिलकुल निष्पक्ष होकर मतदान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाईजेशन का निर्देश दिया। प्रशिक्षण शिविर में
मास्टर ट्रेनरो द्वारा दो पालियों में प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे अपरान्ह 01 बजे तक 371 निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक 261 सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य विकास अधिकारी / उपजिला निर्वाचन अधिकारी पं0 श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस एन सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सोमवार से शनिवार तक किया जाएगा टीकाकरण
Next: एसपी ने किया चुनाव को लेकर संवाद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.