Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख

संवाददाता 03-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210403-WA0051

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव के सिवान में शनिवार कि दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमें करीब दस बिघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गयी। सूचना पर पहुंची दमकल एवं ग्रामीणों ने किसी तरह से घंटों कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आस पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली‚ तहसील एवं दमकल को दी। जिसके बाद सभी आग बुझाने में जुट गये। हवा चलने की वजह से आग फैलती चली गयी। जिसे मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों कि सहायता से किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। तब तक किसान ऋषिकेश तिवारी का 6, भरत यादव का 55‚ भईया राम का 5‚ सुदर्शन का 5‚ पुष्पा देवी का 8‚ सुखराम का 38‚ अवधेश का 25 और ज्वाला प्रसाद का 30 बिस्वा खड़ी फसल जल कर राख हो गया। वही इस आग लगी कि घटना में खेत में काट कर रखा विमला देवी 20‚ भोला 15 और बिन्दा देवी 10 बोझा अरहर की फसल जल कर राख हो गयी। घटना कि सूचना पर पहुंचे कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने सभी को घटना स्थल से दूर किया और लेखपाल विनय दुबे ने मौका मुआयना कर तहसील में आगजनी से क्षति का आकलन कर रिर्पोट सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि आगजनी कि सूचना मिली थी। जिस पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। जिसकी रिर्पोट प्राप्ति के बाद अग्रीम कार्यवाही की जाएगी। आग खेत में लगी है जिस कारण से अग्रीम कार्रवाई के लिए रिर्पोट मंडी समिति को भेजी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने किया नेक पहल
Next: दूसरी डोज़ के लिए सुविधानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लगवायें टीका

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.