Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल,पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

ब्यूरो 06-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210406-WA0004

ग़ाज़ीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उदेश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपद के विभिन्न विकास खण्डो का स्थलीय निरीक्षण कर वहा बनाये गये नामांकन स्थल, मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आज जनपद के विकास खण्ड देवकली, सैदपुर, सादात मनिहारी, बिरनो क्षेत्र में बनाये गये पाटी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल, एंव स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मूलचन्द्र महाविद्यालय होलीपुर देवकली में बनाये गये स्ट्राग रूम मे खिड़कियो की मरम्मत कराने तथा उसे ज्वाईन्ट कराते हुए वहा सी सी टी वी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। पं0दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में स्ट्रांगरूम में सी सी टीवी कैमरा लगाने तथा विकास खण्ड सैदपुर में नामांकन स्थल पर नाली की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बापू महाविद्यालय सादात में पार्टी रवानगी स्थल को समतल कराते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने समबन्धित विकास खण्ड अधिकारियो को मतदान केन्द्रो,पाटी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, लाईटिंग, प्रकाश, रैम्प की व्यवस्था, पेयजल, बैरीकेटिंग, टेन्टे, शौचालय की उपलब्धा सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर विक्रम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर
सैदपुर एवं जखनियां सम्बन्धित विकास खण्ड अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनता को प्रलोभन देने पर प्रत्याशी व समर्थक पर मुकदमा दर्ज
Next: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 36 जिला बदर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.