Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चुनाव के दृष्टिगत पेट्रोल पम्प पर ईधन भण्डारण हेतु निर्देश

ब्यूरो 07-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाज़ीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 से सम्बन्धित वाहनों में ईधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

तद्क्रम में निर्वाचन के वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के प्रत्येक डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल माह मई, 2021 के अन्त तक तत्काल प्रभाव से आरक्षित की जाती है। यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जायेगी, ताकि आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प स्वामियों को इस विज्ञप्ति के माध्यम से जनहित में सूचित किया जाता है कि अपने-अपने डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टाक तत्काल प्रभाव से 31 मई, 2021 तक आरक्षित रखना सुनिश्चित करें। साथ ही पम्प स्वामियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने रिटेल आउटलेट पर उपर्युक्त मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल का भण्डारण सुनिश्चित करें, जिससे उक्त अवधि में आम जन को कोई असुविधा न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: 11 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित व 34 जिला बदर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.