Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाहर के खानपान से बच्चों व बुजुर्गों का करें बचाव

ब्यूरो 09-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है । कोई लापरवाही न बरतें । यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों और बुजुर्गों का इस वक्त खास ख्याल रखने की जरूरत है  क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस स्थिति में उन्हें अतिरिक्त देखभाल और सावधानी की आवश्यकता है। उनके स्वास्थ्य के साथ बरती गयी किसी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है | यह कहना है बाल रोग विशेषज्ञ व एसीएमओ डॉ उमेश कुमार का ।

डॉ उमेश कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना का टीकाकरण तेजी से चल रहा है, इसके बावजूद खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में बुजुर्गों के साथ ही बच्चों का भी खास ख्याल  रखने की जरूरत है। बीते वर्ष कोरोना काल में देखा गया कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रही उन्होंने आसानी से कोरोना को मात दी। इसलिए बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए उनकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं। उनके आहार में फल, दूध, अंडा और हरी साग सब्जियाँ, सूप आदि को शामिल करें। उन्होंने कहा कि बच्चे की उम्र के हिसाब से नियमित टीकाकरण कराएँ जो उसे वायरस और बैक्टीरिया के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाए । बच्चों का सही समय पर और सही तरीके से वैक्सीनेशन कराया जाए तो उन्हें बहुत सी मौसम जनित बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।

मानसिक विकास का रखें ख्याल
डा उमेश कुमार का कहना है कि इस वायरस की वजह से मानसिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। बच्चों में किसी भी तरह की मानसिक समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए उनका विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों के मानसिक विकास के लिए बाहर खेलने जाने से लेकर घूमना बहुत जरूरी होता है। परंतु इस समय घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। इस समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बच्चों का ख्याल रख सकते हैं। आपको बच्चों को सिर्फ कोरोना वायरस से ही सुरक्षित नहीं रखना है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास का भी पूरा ध्यान रखना हैं। बच्चों की गतिविधियों में शामिल हों ,उन पर गुस्सा न करें, दिनचर्या सही रखें। बच्चों के सोने, खाने एक्सरसाइज, पढ़ाई और खेल के समय को सही तरीके से निर्धारित करें।

भीड़ से रखें दूर
बच्चों को भीड़ भरे इलाकों से दूर रखें। बच्चों को लोगों के संपर्क से दूर रखें। जितना संभव हो, उन्हें घर पर रखने की कोशिश करें। बच्चे से कहें कि किसी भी ऐसी चीज को हाथ न लगाए, जिसे किसी और ने छुआ है। यदि वह ऐसा करते हैं, तो उन्हें तुरंत हाथ धोने या हैंड सैनिटाइज करने को कहें इसके साथ ही घर की  आस-पास की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला का शव मिलने से सनसनी
Next: जाली करेंसी नोट व अवैध असलहा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.