Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड रेवतीपुर, भदौरा एवं जमानियां का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 09-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210409-WA0018

ग़ाज़ीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने विकास खण्ड रेवतीपुर, भदौरा एवं विकास खण्ड जमानियां का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने विकास खण्ड रेतवीपुर के नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज में बनाये गये नामांकन स्थल तथा गदाधर श्लोक महाविद्यालय रेवतीपुर में बनाये गये मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया, तत्पश्चात उन्होने विकासखण्ड भदौरा मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई मंे बनाये गये नामांकन स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद जिलाधिकारी विकास खण्ड जमानियां पहुचे तथा वहा बनाये गये नामांकन स्थल एंव महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में बनाये गये स्ट्रांग रूम, पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर में खनन माफियाओ द्वारा जगह-जगह लाल बालू डम्प किये जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुहवल एस0 ओ0 एवं खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि इस तरह के अवैध खनन एवं बालू डम्प प्रक्रिया पर अविलम्ब प्रतिबन्ध लगाया जाये। अन्यथा पकड़े जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धारा के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होने समबन्धित विकास खण्ड अधिकारियो को मतदान केन्द्र, पाटी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, लाईटिंग, प्रकाश, रैम्प की व्यवस्था, पेयजल, बैरीकेटिंग, टेन्ट, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या, उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया, तहसीलदार सेवराई/जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी भदौरा/रेवतीपुर एवं जमानियां उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाबालिक लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Next: नाजायज असलहे के साथ शातिर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.