Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना मास्क के विकास खंड में आये लोगों को बीडीओं ने लगायी फटकार

विशेष संवाददाता 15-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0115

जमानियां। विकास खंड परिसर में गुरुवार को नामांकन फार्म लेने‚ नो डियूज आदि कार्यों से आये लोगों को मास्क न पहनने की वजह से बीडीओ ने जमकर फटकार लगायी और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।

बीडीओ हरीनरायण ने कहा कि विकास खंड में बिना वजह न आये और यदि आये तो कोविड 19 के गाइड लाइन का प्रयोग करें। ताकि वे स्वम सुरक्षित रहे और दुसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने दो टुक शब्दों में कहा कि ऐसे लोग जो सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करते है उन्हें विकास खंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी कि तैनाती कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि बिना वजह लोग पेड़ के नीचे और इधर उधर विकास खंड मेंं बैठे रहते है। जिन्हें भी हिदायत दी गयी है कि वे बिना काम न बैठे। विकास खंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास है और संक्रमण दिन पर दिन फैल रहा है। बचाव ही इलाज है। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को भी जमकर फटकार लगायी और मास्क‚ सेनेटाईजर‚ ग्लव्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्लव्स पहन कर ही फार्म ले और समय समय पर हाथ को सेनेटाईज करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नो ड्यूज के लिए भटक रहे लोग
Next: शोक सभा का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.