Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लक्षण नजर आएं तो कोरोना जांच जरूर कराएँ

ब्यूरो 16-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है | चिकित्सकों के अनुसार पहले कुछ लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बदन दर्द और सांस फूलने से मरीज स्वयं पहचान पा रहे थे । आज की स्थिति में लक्षणों के आधार पर तय कर पाना बड़ा मुश्किल है कि कोरोना है या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह न सिर्फ श्वसन प्रणाली पर हमला कर रहा है बल्कि अलग-अलग मरीजों को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि खांसी, सर्दी, सांस संबंधी लक्षणों के अलावा भी कई लक्षण लोगों में नजर आ रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार का कहना है कि इस बार कोविड-19 के मरीजों की संख्या में अचानक से इजाफा हुआ है । अस्पतालों में भी मरीज पूरी तरह से भर चुके हैं। ऐसे में लोगों को अब सचेत रहने और कोविड-19 के लक्षण के बारे में जानना बेहद ही जरूरी हो गया है । ताकि वह समय रहते लक्षण के आधार पर अपनी जांच करा सके और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज होम आइसोलेट होकर कर सके। यदि इस दौरान मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उनके लिए जिला अस्पताल में 40 बेड का एल-2 कोविड हॉस्पिटल भी बनाया गया है। जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने कोरोना के इस दौर में सामने आने वाले नए लक्षण के बारे में बताया कि  कोविड-19 आंखों को प्रभावित कर सकता है. यदि आपको कंजेक्टिवाइटिस, आंखों में पानी आना और धुंधलापन लगे तो संभावना है कि यह स्थिति वायरस के कारण बनी हो।
बहरापन या कान का बजना भी कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का एक संकेत हो सकता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की कई शिकायतें भी सुनने को मिल रही हैं, यह एक आश्चर्य के रूप में आ सकता है, लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि डायरिया और उल्टी कोरोना वायरस के संकेत हो सकते हैं। कई सारे मरीज बताते हैं कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि उनके शरीर में ऊर्जा ही नहीं है मासंपेशियों में दर्द बना हुआ है। ऐसे मरीजों को भी तुरंत कोरोना की जांच करवाने का परामर्श दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका द्वारा प्रारम्भ
Next: नहीं रुकेगा कोविड-19 टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.