Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहीं रुकेगा कोविड-19 टीकाकरण

ब्यूरो 16-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शासन इन दिनों पूरी तरह से गंभीर है जिसको लेकर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव भी मनाया गया। इसमें आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसका नतीजा यह रहा कि बहुतसे केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीन की कमी हो गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस कमी को भी एक चुनौती के रूप में लिया और वैक्सीन को आसपास के केंद्रों से जहां पर कमी हो गई वहां पर पहुंचाने का काम किया। एक बार फिर से शासन की ओर से जनपद को 5000 डोज प्राप्त हुई हैं ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व कई केंद्रों पर टीके की कमी हो गई थी लेकिन आसपास के स्वास्थ्य केंद्र जहां पर वैक्सीन का स्टॉक बचा रहा तो वहां से आपूर्ति कर टीकाकरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाता रहा । दूसरी ओर शासन को भेजे गए माँगपत्र पर 5000 डोज जनपद को मिल चुकी है, जो अगले तीन दिनों के लिए पर्याप्त हैं। इसका वितरण स्वास्थ्य केंद्रों के जरूरत और मांग के अनुसार सभी ब्लॉकों और स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा । उसके खत्म होने से पूर्व ही शासन को पुनः मांग की जाएगी । ताकि टीकाकरण का यह कार्य निरंतर रूप से चल सके। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में अब तक लक्ष्य 14779 हेल्थ केयर वर्कर के सापेक्ष 11368, 12661 फ्रंटलाइन वर्कर के सापेक्ष 10967 और 45 साल से ऊपर के 189600 के सापेक्ष 88047 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के गंभीर मरीज जिन्हें भर्ती कराने के लिए जिला अस्पताल में एल-2 वार्ड बनाया गया है। उनके लिए शासन के द्वारा 150 वॉयल रेमडीसीविर इंजेक्शन भी जनपद को प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की हालत गंभीर हो गई और डॉक्टरों के निर्देशन पर यह इंजेक्शन मरीज को लगाया जाएगा जिसमें पहले दिन 200 मिलीग्राम, दूसरे से पांचवें दिन तक 100 मिलीग्राम, और जरूरत पड़ने पर आगे 3 से 4 दिन बढ़ाया जा सकता है। शासन ने खुले बाजार में इसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और अब इसकी आपूर्ति सिर्फ शासन स्तर पर किया जा रहा है। शासन द्वारा इस इंजेक्शन की सप्लाई मरीजों की संख्या के आधार पर जिले को दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लक्षण नजर आएं तो कोरोना जांच जरूर कराएँ
Next: डीएम व एसपी ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने की अपील की

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.