Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका द्वारा प्रारम्भ

ब्यूरो 16-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210416-WA0010

गाजीपुर। कोरोना महामारी के भीषण प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

सबसे पहले शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जहाँ नगर के सभी मुहलों के मंदिरों में सैनिटाइज किया गया, वहीं दूसरे दिन रमजान के प्रथम दिन मस्जिदों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके बाद दिनांक 16 अप्रैल, दिन शुक्रवार से नगर में वार्डशः पवहारी बाबा, रवीन्द्रनाथ टैगोर, जयप्रकाश नारायण, मोहनपुरवा, नवाबगंज, मारकीनगंज, उर्दूबाजार एवं भगत सिंह नगर के वार्डों में घर-घर सैनिटाइज का कार्य किया गया। इसी प्रकार 17 अप्रैल को भी नगर के 8 वार्डों में एवं 18 अप्रैल को नगर के शेष 9 वार्डों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद यह कार्य बन्द नहीं होगा, बल्कि पुनः उसी क्रम में लगातार जारी रहेगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद अग्रवाल ने आम जनता से सैनिटाइजेशन के कार्य में नगर पालिका कर्मियों को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण भयावह रूप ले रहा है, काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है, लोग सावधान व सतर्क रहें। कोरोना गाइडलाइन्स का पालन हो- दो गज की दूरी, मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर आदि में कोई ढ़िलाई न बरती जाए। बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग भी अभी तक टीकाकरण नहीं कराए हैं वह तत्काल पंजीयन कराकर टीकाकरण करा लें। खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरन्त जाँच कराएं। अधिशासी अधिकारी श्री लालचन्द सरोज ने भी लोगों से सफाई व कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। दो दिन पूर्व सफाई नायकों की बैठक में भी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद अग्रवाल व अघिशासी अधिकारी ने सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए लापरवाह कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की चेतावनी दी। श्री अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि लोग समय से कूड़ा का निस्तारण करें। पालिका की डोर-टू-डोर टेम्पो व रिक्शा ट्राली को समय से कूड़ा दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की कांग्रेस ने जारी की सूची
Next: लक्षण नजर आएं तो कोरोना जांच जरूर कराएँ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.