Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष ने दिया पत्रक

ब्यूरो 19-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210419-WA0042

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता प्रथम लाल दरवाजा मनीष कुमार से मिला। जिसमें महत्वपूर्ण मांगों को उनके सामने रखते हुये पत्रक दिया।

जिसमें श्री कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जिसमें हमारा विद्युत विभाग एक महत्वपूर्ण आवश्यक सेवा में आता है और हमारे विद्युत कर्मी इस विषम परिस्थिति में भी प्रथम योद्धा के रूप में अपनी जान जोखिम में डालकर इस विषम परिस्थिति में भी कार्यालय, राजस्व संग्रह, विद्युत आपूर्ति, मीटर रीडिंग के कार्यों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। संगठन मांग करता है कि प्रत्येक कार्यालयों एव विद्युत उपकेंद्रो को सेनेटाइज कराया जाए साथ ही साथ कार्यालयों में किसी भी आगंतुकों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर करने के बाद ही प्रवेश होने दिया जाए तथा प्रत्येक कर्मचारियों को हैंड सेनीटाइजर, हैंड वास, हैंड गलप्स, मास्क अच्छी क्वालिटी का तत्काल उपलब्ध कराया जाए। संगठन आपसे यह भी मांग करता है कि यदि कोई भी कर्मचारी संविदा कर्मी एवं मीटर रीडर अपनी अस्वस्थता जैसे खांसी, बुखार, जुखाम की सूचना विभाग को देता है तो उसके वेतन, मानदेय से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करते हुए उसे तुरंत अवकाश स्वीकृति किया जाए।आगे उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत कर्मी का आवश्यक सेवा ड्यूटी पास तत्काल बनवा दिया जाए अन्यथा की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। मिलने वालों में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजयशंकर राय, मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, शशिकांत मौर्य, अश्विनी सिंह, अजय विश्वकर्मा, विष्णु राय एव समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकराल आग से 500 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख
Next: मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बना 107 बेड का कोविड एल-2 हॉस्पिटल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.