Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु कोर्ट बन्द

ब्यूरो 20-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड -19 से संबंधित गठित कमेटी के अध्यक्ष गुलाब सिंह, अपर जिला जज कोर्ट संख्या -03 तथा सदस्य डा0 लक्ष्मी कान्त राठौर, विशेष न्यायाधीश, ई0 सी0 एक्ट 20-04-2021 को कोविड-19 के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। चूंकि मामला अति आवश्यक एवं गम्भीर है, ऐसी स्थिति में कोविड -19 से संबंधित गठित कमेटी की रिपोर्ट पर विचार किया गया।

जनपद न्यायालय, गाजीपुर में गठित कोविड-19 कमेटी की ओर से रिपोर्ट इस आशय की प्रस्तुत की गयी है कि कु0 अनामिका चौहान, चतुर्थ अपर न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, आदर्श अमोल प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन गाजीपुर तथा शिवजी यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद, गाजीपुर, मुख्यालय पर कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी पंकज श्रीवास्तव, वाह्यस्थित न्यायालय मुहम्मदाबाद के तृतीय श्रेणी कर्मचारीगण शिवांशु पाण्डेय, अशोक तिवारी, मोनू बिन्द एवं विशाल सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी है। आख्या में यह भी उल्लिखित किया गया है कि पूर्व में भी कई न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी थी तथा पूर्व में जिन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी थी वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं, अभी तक किसी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त नहीं हुई है आख्या में यह भी उल्लिखित किया गया है कि मुख्यालय जनपद न्यायालय गाजीपुर तथा वाह्यस्थित न्यायालय मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर में कोविड -19 के संक्रमण फैलने की स्थिति काफी भयावह है। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोविड -19 रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी है, वे सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण 19-04-2021 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना कार्य किये हैं। न्यायालय परिसर में आने वाले तमाम वादकारी/ अधिवक्तागण तथा न्यायालय के अन्य सहकर्मी एवं अधिकारीगण इनके सम्पर्क में आए होंगे, जिस कारण कोविड -19 संक्रमण के तीव्र गति से फैलने की काफी सम्भावना है। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अनुपालन में कमेटी द्वारा यह मत व्यक्त किया गया है कि मुख्यालय गाजीपुर तथा वाह्यस्थित न्यायालय मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर के सम्पूर्ण न्यायालय कक्ष/कार्यालय तथा सम्पूर्ण न्यायालय परिसर एवं सम्पूर्ण बार एसोसियेशन के परिसर/अधिवक्ता चेम्बर का सेनेटाइजेशन कराया जाना आवश्यक है तथा सम्पूर्ण सेनेटाईजेशन का कार्य न्यायालय बंद करने के उपरान्त ही सम्भव है। कमेटी द्वारा 22-04-2021 एवं 23-04-2021 को सम्पूर्ण न्यायालय परिसर को बंद करके सेनेटाईजेशन कराये जाने का अनुरोध किया गया है। जनपद न्यायालय, गाजीपुर में गठित कोविड -19 कमेटी द्वारा प्रस्तुत आख्या दिनांकित 20-04-2021 से मैं सहमत हूँ। कोविड -19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जनपद न्यायालय, गाजीपुर सहित वाह्यस्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर के सम्पूर्ण परिसर, न्यायालय/ कार्यालय तथा सम्पूर्ण अधिवक्ता शेड का सेनेटाइजेशन कराया जाना आवश्यक हो गया है , जिसके लिए जनपद न्यायालय, गाजीपुर सहित वाह्यस्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर 22-04-2021 एवं 23-04-2021 को बंद जाता है। 22-04-2021 एवं 23-04-2021 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर सहित वाह्यस्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर उक्त सेनीटाइजेशन हेतु बन्द 2 उक्त कार्यदिवसों में घोषित अवकाश के दिनों में सत्र न्यायालयों में रिमाण्ड कार्य हेतु श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय गाजीपुर की ड्यूटी पूर्व पारित आदेशानुसार लगायी गयी है। मजिस्ट्रेट न्यायालयों में रिमाण्ड कार्य हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर पृथक रूप से आदेश पारित करेंगे। 22-04-2021 को न्यायालयों में नियत जमानत प्रार्थनापत्र तथा एडमिशन की पत्रावलियों में 27-04-2021 की तिथि तथा 23-04-2021 को नियत जमानत प्रार्थनापत्र तथा एडमिशन की पत्रावलियों में 28-04-2021 की तिथि निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार 22-04-2021 को नियत मुकदमों में 20-05-2021 की सामान्य तिथि तथा 23-04-2021 को नियत मुकदमों में 21-05-2021 की सामान्य तिथि नियत की जाती है। जिलाधिकारी गाजीपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी , गाजीपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद एवं अधिशासी अधिकारी टाउन एरिया सैदपुर, जनपद न्यायालय परिसर सहित वाह्यस्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर में समस्त न्यायालय/कार्यालय, विश्राम कक्ष/परिसर एवं अधिवक्तागण के बैठने के स्थान/अधिवक्तागण शेड का मानक के अनुरूप 22-04-2021 एवं 23-04-2021 तथा अन्य अवकाश के दिनों में भी गहन तरीके से सेनेटाईजेशन कराया जाना सुनिश्चित करें इस कार्य को केन्द्रीय नाजिर, जनपद न्यायालय गाजीपुर एवं न्यायालय प्रबन्धक, जनपद न्यायालय, गाजीपुर तथा वाह्यस्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर में कार्यरत उप नाजिर अपनी देखरेख में कराया जाना सुनिश्चित करके तथा कृत कार्यवाही की रिपोर्ट 26-04-2021 को प्रस्तुत करें। आदेश की एक प्रति नोडल आफिसर कम्प्यूटर , जनपद न्यायालय गाजीपुर को इस आशय से प्रेषित की जाए कि वे इसे जनपद न्यायालय के वेवसाईट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें एवं आदेश की एक प्रति सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर को इस आशय से प्रेषित की जाए जाता है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: पुलिस ने गॉव-गॉव जाकर लोगों को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.