Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करीब 20 लोगों को लगा वैक्सीन

संवाददाता 24-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210424-WA0032

जमानियां। साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया गया। 45 साल के ऊपर सभी पात्र लोग निकटतम केंद्र पर आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ के साथ वैक्सीन लगवाते नजर आये। । शनिवार को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करीब 20 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। जबकि रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया है। लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया गया। 45 साल से ऊपर वाले सभी पात्र व्यक्ति आधार कार्ड लेकर निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचे और टीका लगवाया। आधार कार्ड लेकर के लोग घर से निकलें और पुलिस ने पहले रोक फिर टीकाकरण करने के लिए जाने की बात सून कर पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। 45 साल से ऊपर के करीब 20 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे हालात में पात्र लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण बहुत आवश्यक हो गया है और सभी पात्र लोग वैक्सीन जरूर लगवाये। वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित है। आज लॉकडाउन के बाद भी 20 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। उन्होंने बताया कि रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।

  1. यहां हो रहा है टीकाकरण
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां‚ न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर‚ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अभईपुर‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवैथा आदि जगहों पर लगायी जा रही है कोरोना वैक्सीन एवं की जा रही है कोविड की जांच।

लक्षण हैं तो जांच कराएं

यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार, सर्दी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जांच करने वाला स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप
Next: नपा कि ओर से विशेष सफाई अभियान चला कर बाजार का किया सैनिटाइजर का छिड़काव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0017

दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.