Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करेंसी नोट के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 25-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210425-WA0017

गाजीपुर। स्वाट टीम व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार करेंसी नोट के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जनपद मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं पुरस्कार घोषित/वाछिंत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे 25.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विमल कुमार मिश्र मय हमराह व चौकी प्रभारी रदजेपुर उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी व प्रभारी स्वाट टीम विनीत राय मय हमराहीगण के साथ क्षेत्र मे रौजा मोड़ पर मौजुद थे तथा आपस मे अपराध एंव अपराधियों के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि 02 व्यक्ति जाली करेंसी नोट बदलने के लिए गाजीपुर घाट से रौजा की ओर आ रहे है, जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह व चौकी प्रभारी रजदेपुर उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर रौजा M.A.H तिराहे पर राजकीय होम्योपैथिक कालेज की दिवाल के पास छिपकर उक्त दोनो व्यक्तियों के आने का इन्तजार करने लगे तभी पैदल दो व्यक्ति मोहम्मदाबाद बस स्टैण्ड के पास आते दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा अचानक दबिश देकर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो अपना नाम 1- अमित कुमार चौबे पुत्र सत्यप्रकाश चौबे नि0ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा, गाजीपुर 2- राजेश यादव पुत्र स्व0 हरिद्वार यादव नि0 कटघरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताये । दोनो व्यक्तियो की बारी–बारी से जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तो के कब्जे से जाली करेन्सी 500 रुपये के 02 नोट , 200 के 273 नोट, 100 के 148 नोट – कुल 70,000 हजार 400 रूपये बरामद हुआ । अभियुक्तगणों को मौके से समय करीब 4.40 AM पर गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0204/2021 धारा 489क, 489ख, 489ग भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 राम प्रताप स्वाट टीम, हे0का0 भाईलाल स्वाट टीम, का0 चन्दनमणि त्रिपाठी स्वाट टीम, का0 विकास तिवारी,का0 गोविन्द सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पितृ शोक
Next: ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मौत से गांव में शोक की लहर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.