Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

29 रोजगार सेवको को चेतावनी

संवाददाता 26-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210426-WA0018

जमानियां। खंड विकास अधिकारी द्वारा 29 रोजगार सेवको को निर्वाचन कार्य में लगाये जाने के बाद भी नदारद रहने पर सोमवार को चेतावनी जारी की गयी और मंगलवार को भी अनुपस्थित रहने पर पूरे माह का वेतन रोकने का निर्णय लिया।

खंड विकास अधिकारी हरिनरायण ने बताया कि निर्वाचन के कार्य में सचिव सहित क्षेत्र के 46 रोजगार सेवकों को लगाया गया है लेकिन सोमवार को प्रशिक्षण एवं निर्वाचन कार्य में 29 रोजगार सेवक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर उन्हें चेतावनी सहित पूरे माह का वेतन रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार कि लापरवाही क्षम्य नहीं है और यदि कोई लापरवाही बरत रहा है या उसके वजह से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। बताया कि सोमवार को सुनील कुमार सिंह‚ बृजमोहन सिंह‚ मनोज कुमार‚ दीपक सिंह यादव‚ संजय कुमार सुरेन्द्र प्रसाद‚ मुकेश सिंह‚ संतोष कुमार‚ विनय तिवारी‚ रमेश कुमार‚ संतोष राम‚ मनोज राम‚ सुनील कुमार यादव‚ पप्पू कोईरी‚ प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे। इसको छोड़ कर शेष सभी रोजगार सेवकों पर कार्रवाई की गयी है। यदि उक्त लोग मंगलवार को अनुपस्थित पाये जाने पर पूरे माह का वेतन रोक दिया जाएगा और संतोषजनक स्पष्टीकरण के पाद वेतन निर्गत किया जाएगा। उनके कड़े तेवर को देख विकास खंड में हड़कंप मच गया। वही उन्होंने सचिवों को चेताया कि उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने गांव के रोजगार सेवकों कि उपस्थिति स्वम सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्हें चेताया नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न होगी सार्वजनिक सभा‚ न होगी सार्वजनिक भोज
Next: वेंतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.