Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे

ब्यूरो 27-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। देशभर में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए कुछ घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। इन दिनों किराने की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जहां पर यह सामान बहुत ही कम लागत में और आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। इन घरेलू औषधियों को कूटकर एक पोटली बनाकर घर की महिलाएं घर के बाहर जाने वाले पुरुषों को इस हिदायत के साथ दे रही हैं कि उसे समय-समय पर सूंघते रहा जाए जिससे सांस नलियों में सूजन नहीं होगी और उनमें कोई अवरोध न होने से ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होने पाएगी।

इस बारे में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 आनन्द विद्यार्थी का कहना है कि कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल या जायफल को कूटकर एक पोटली बना लें और उसे दिन भर सूंघते रहें । ऐसा करने से सांस नली में सूजन या कंजेशन की स्थिति नहीं होने पाएगी, जिससे न होने से अंततः ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होने पाएगी। इस तरह की पोटली लद्दाख में भी पर्यटकों को दी जाती है जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। यह एक घरेलू नुस्खा है। सांस से जुड़े हल्के-फुल्के इंफेक्शन के मामले में यह थेरेपी आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकती है।
सोशल मीडिया पर भी कपूर, लौंग और अजवाइन के साथ जायफल को कूटकर एक पोटली बनाकर बार-बार सूंघे जाने का वायरल पोस्ट हो रहा है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल या जायफर को मिलाकर सूंघने से सांस नली में कंजेशन यानी सूजन की समस्या को दूर कर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे लेने के बाद भी अगर सांस लेने में दिक्कत या ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है तो डॉक्टर से उचित परामर्श जरूर लें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चैत्र पुर्णिमा को हनुमान जयंती के रूप में मनाया गया
Next: नगर पालिका द्वारा द्वितीय चरण का सैनिटाइजेशन प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.