Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य विभाग को मिला जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित बस 

ब्यूरो 04-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210504-WA0018

गाजीपुर। कोरोना काल में लोगों की पीड़ा और दर्द के एहसास दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी ही एक संस्था यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन और केरल की अम्मा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुरक्षा संसाधनों से युक्त एक बस भेजने का काम किया है जो जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों का इलाज के साथ ही कोविड-19 की भी जांच करने का काम करेगी। मंगलवार को इस बस और एंबुलेंस को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य द्वारा ट्रामा सेंटर गाजीपुर भवन के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के वक्त इस संस्था के द्वारा जनपद के स्वास्थ्य विभाग को एक बड़ा सहयोग देने का काम किया गया है जो काफी सराहनीय कार्य है । ऐसे में हम जनपद के उन सभी लोगों से आग्रह करना चाहते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं वह आगे आए और लोगों की मदद में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी से आसानी से जंग लड़ सके।
सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने बताया कि इस बस में विभाग को डीप फ्रीजर जिसमें केमिकल रखा जाएगा, सेंट्रीफ्यूज मशीन जिसमें ब्लड की जांच की जाती है, ऑटो एनालाइजर मशीन, बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर के साथ ही 7000 लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर, पोर्टेबल वेंटीलेटर, अल्ट्रासाउंड मशीन, एग्जामिनेशन ट्राली, ईसीजी मशीन, डिजिटल एक्स-रे मशीन, टेलीमेडिसिन के यंत्र, ऑक्सीजन मॉनिटर, बीपी, पल्स मशीन के साथ ही हृदय रोगियों के लिए कार्डियक मशीन से सुसज्जित है।
उन्होने कहा कि यह जीवन रक्षक यंत्रों से सुसज्जित बस ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का एंटीजन किट से कोविड-19 जांच, आरटीपीसीआर जांच के साथ ही अन्य बीमारियों की जांच, और जरूरत पड़ने पर ओपीडी के रूप में भी कार्य करेगी। इस मेडिकल बस में कोविड-19 के मेडिकल किट भी उपलब्ध है जिन मरीजों की जांच के उपरांत पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी तो उन्हें लक्षण के अनुसार होम आइसोलेशन या फिर जिला अस्पताल में एडमिट किया जाएगा । ऐसे मरीजों को मेडिकल किट तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनका तत्काल इलाज शुरू हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षक, पत्रकार व परिजनों के निधन पर शोक
Next: युवक का शव मिलने से सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.