Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना महामारी को लेकर क्षेत्र में बढ़ रही जागरूकता

ब्यूरो 06-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210506-WA0012

जमानियां। क्षेत्र में कोरोना महामारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लोग सर्दी‚ जुखाम‚ बुखार‚ खांसी होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर कोरोना की जांच करा रहे है। गुरुवार को 111 लोगों कि कोरोना जांच की गयी । जिसमें से 5 लोग पॉजिटिव पाए गये। जिसके बाद हॉस्पिटल को सेनेटाइज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 58 लोगों कि जांच की गयी। जिसमें 5 लोग पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने जांच करने वाले स्थान को सेनेटाइज कराया। जिसके बाद पुनः जांच शुरू हुई और करीब 53 लोगों का आरटीपीसीआर जांच की गयी। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि कोविड-19 की लोग जागरूक होकर बड़ी संख्या में जांच करा रहे है लेकिन अब भी लोग जांच करवाने से कतरा रहे है। वे ऐसा करके अपने साथ ही छलावा कर रहे है। जांच से ही बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि कोविड के लक्षण पाये जाने पर जांच अवश्य कराएं और उसका इलाज शुरू करावें। ताकि समय रहते इलाज की जा सके। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 111 जांच की गयी है। जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है और दवा भी दे दी गयी है। कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसका इलाज संभव है और बड़ी संख्या में लोग ठिक हाे रहे है। उन्होंने अपील कि कि सभी पात्र लोग वैक्सीन लगवाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने के लिए 15 वचनों का पालन अनिवार्य
Next: कोविड-19 में सेवा देने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक करें सम्पर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.