Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उर्वरक बैग पर अंकित मूल्य पर ही होगी बिक्री-जिला कृषि अधिकारी

ब्यूरो 06-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समितियों व निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध माह अप्रैल से पूर्व डी०ए०पी० एवं एन0पी0के0 के स्टाक का वितरण अथवा बिक्री उन्ही पुरानी दरों से ही की जायेगी जो कि उर्वरक बैग पर अंकित होगी साथ ही पी0ओ0एस0 मशीन से निकलने वाली रसीद में जो धनराशि अंकित होगी।

निजी उर्वरक कम्पनियों द्वारा माह अप्रैल से नई दरों की डी0ए0पी0 एवं एन0 पी0के0 की आपूर्ति कुछ मात्रा में की गई हैं। जनपद के सभी उर्वरक विक्रताओं को निर्देशित किया जाता है कि यदि पुरानी दरों की डी०ए०पी० एवं एन0पी0के0 उर्वरकों की बिक्री बढे रेट पर की जाती है तो सम्बन्धित विक्रेताओं, औद्योनिक समिति, सहकारी समितियों एवं गन्ना समितियों के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम -1955 के अन्तर्गत कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं द्वारा फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को अधिक मूल्य पर उर्वरक की आपूर्ति प्रकाश में आती है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी । कृषक भाइयों को यदि उक्त के सम्बन्ध में कोई समस्या होती है तो फोन नम्बर 05482221295 पर शिकायत कर सकते है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड-19 में सेवा देने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक करें सम्पर्क
Next: युवक को चोरों ने ट्रेन से नीचे फेंक, मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.