Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लॉकडाउन का पालन न करने पर जुर्माना वसूला जाये-डीएम

ब्यूरो 07-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210507-WA0009

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह अध्यक्षता में कोविड टीम-19 की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने टीम-9 के सदस्यो से बिन्दुवार जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसका जो दायित्व सौंपे गये है वह हर हाल में पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि जनपद में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाये, मास्क न लगाने व लाकडाउन का पालन न करने पर जुर्माना भी वसूला जाये, कही किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, हाट स्पाट एरिया में कोविड-19 के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाये,कोविड एल-2 अस्पताल में आक्सीजन सिलेण्डर, दवायें, बेड आदि सभी सुविधायें बेहतर रहे। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाये, कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल लेते रहे तथा उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति की टीम द्वारा जनपद में बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा जाये। मुख्य चिकित्याधिकारी ने बताया कि आज जनपद में 74 जगहों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया जायें। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल के प्रमुख डाक्टरों के नाम, नम्बर का प्रचार प्रसार होर्डिंग के माध्यम से कराये जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर उनसे जानकारी ले सके तथा होर्डिंगों को कलेक्ट्रेट मुख्यालय, विकास भवन, जिला चिकित्सालय तथा जनपद के प्रमुख चौराहों पर लगवाये। बैठक में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्या, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा, प्रशिक्षु पी सी एस प्रतिभा मिश्रा, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी आर एम ओ रतन शुक्ला, एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड चिकित्सालयों में बना हेल्प सेन्टर
Next: रद्द प्रधान पद निर्वाचन हेतु मतदान की तिथि घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.