Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोमवार से जिले के केन्द्रों पर बिना पंजीकरण नहीं होगा टीकाकरण

ब्यूरो 07-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिले में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण करके कोरोना टीकाकरण की सुविधा को अब बंद कर दिया गया है। यह निर्णय टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ को कम करने के लिए शासन द्वारा लिया गया है। सोमवार से 45 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीकाकरण की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा वृहस्पतिवार (6 मई) को शासनादेश जारी कर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया गया है। केन्द्रों पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से टीकाकरण में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा को बंद कर दिया है।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का प्रथम डोज के टीकाकरण का कार्य जोकि पूर्व में ऑन स्पॉट के जरिये किया जा रहा था, अब उसे बंद कर ऑनलाइन पंजीकरण के पश्चात ही टीकाकरण किए जाने के निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। सोमवार से 45 वर्ष से ऊपर के उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा जो पूर्व से ऑनलाइन पंजीकरण कर आए होंगे । उन्होंने बताया कि प्रथम टीकाकरण करवा चुके व्यक्तियों का दूसरे डोज का टीकाकरण का कार्यक्रम पूर्व की भांति नियमित रूप से पहले की तरह चलता रहेगा । अभी तक 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी गई थी। उन्होने बताया कि जनपद में अब तक 11475 हेल्थ केयर वर्कर, 11965 फ्रंटलाइन वर्कर एवं 45 साल से ऊपर के 112811 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है जो लक्ष्य के सापेक्ष 62 फीसदी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा सरकार का साथ
Next: नाजायज गांजा के साथ एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.