Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने कोविड टीम-9 एवं निगरानी समिति के सदस्यो से बिन्दुवार की समीक्षा

ब्यूरो 12-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210512-WA0032

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक डा0ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिती में कोविड टीम-9 की बैठक कोविड-19 इण्टीग्रटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर आई सी सी सी विकास भवन में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड टीम-9 एंव निगरानी समिति के सदस्यो से बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जानकारी ली एंव समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसका जो भी दायित्व सौंपे गये है वह हर हाल में पूर्ण करे इसके किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाये, कही किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, हाट स्पाट एरिया में कोविड-19 के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाये। कोविड एल-2 अस्पताल में आक्सीजन सिलेण्डर, दवायें, बेड आदि सभी सुविधायें बेहतर रहे। ग्रामीण स्तर पर जिला पचायत राज अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रो में ई0 ओ0 नगर पालिका द्वारा प्रति दिन साफ सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाये, कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल लेते रहे तथा उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अन्त्येष्ठि स्थलो पर कमजोर एवं असहाय व्यक्तियों को रू0 5000 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी इस हेतु टीमो को लगाया गया है। निगरानी समिति की टीम द्वारा जनपद में बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा जाये तथा अधिक से अधिक लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया जायें। तत्पश्चात जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने सैदपुर अंत्येष्ठि स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक (नगर) गोपी नाथ सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्या, प्रशिक्षु पी सी एस प्रतिभा मिश्रा, टीम-9 के सदस्य एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर में हवन पूजन करने से वातावरण होगा स्वच्छ
Next: जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस की दर की निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.