Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिहार तथा अन्य जनपद के शव का प्रवेश बन्द

ब्यूरो 12-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210512-WA0031~2

जमानियां। क्षेत्र में लगातार बड़ी संख्या में शव मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बिहार तथा अन्य जनपद के शव को जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके लिए बरूईन गांव में पास पीकेट लगाया गया है। जहां पुलिस बल तैनात है और आने जाने वाले वाहनों का लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस ने विभिन्न चालान के माध्यम से करीब 5 हजार रुपये का चालान किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस जल सहित जमीन पर इस महामारी में लोगों को बचाने के लिए तैनात है। नाव से नदी में घूम कर देखा जा रहा है कि कही कोई शव तो नहीं है। यदि शव नदी में दिखाई देता है तो उसे तत्काल बाहर निकलवा कर उसका दाह संस्कार कराया जाएगा। वही सड़क मार्ग से जनपद में प्रवेश करने वाले सभी मार्ग पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों को एहतियात बरतते हुए चेक किया जा रहा है। स्टेशन बाजार स्थित बरूईन गांव के पास तलाशपुर मोड़‚ ढेवढी गांव एवं करमहरी गांव के पास बैरियर लगाया गया है। जहां कोतवाली पुलिस कमान संभाले हुए है। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए मुस्तैदी से तैनात है और चेकिंग कर रही है। वही बिना काम घरों से बाहर निकल कर तफरी करने वालो पर पैनी नजर रखा जा रहा है। बताया कि बिना हैल्मेट‚ मास्क और सीट बेल्ट सहित कोविड नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया जा रहा है। आज विभिन्न चालानों के माध्यम से 5000 की धनराशि वसूली गयी है। वही वाहन चालको को हिदायत दी गयी है कि बहुत जरूरी हो तब ही घरों से बाहर निकलें। बताया कि पुलिस की ओर से करमहरी बॉडर‚ ढेवढी और तलाशपुर गांव के पास बैरियर लगाए गये है। जहां से किसी को भी शव लेकर जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड को देखते हुए चेकिंग भी की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी नर्सों को “थैंक यू” कहकर दिया सम्मान
Next: पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.