Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हल्के इंफेक्शन वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बरदान

ब्यूरो 15-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों में ऑक्सीजन का घटता लेवल एक चिन्ता का विषय है। ऑक्सीजन की किल्लत से लोग जूझते नजर आ रहे है। ऐसे में हल्के इंफेक्शन वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एक बरदान साबित हो सकता है।

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह काम करता है। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एक पोर्टेबल मशीन है जिससे हवा को खींचा जाता है। इसके बाद इस हवा से नाइट्रोजन, कार्बन सहित अन्य गैसों को बाहर निकाल दिया जाता है और नजल ट्यूब या मास्क के जरिए शुद्ध ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया साथ-साथ चलती है।
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बिजली से चलता है। इसलिए जब तक बिजली है ऑक्सीजन की सप्लाई अनवरत चलती रहेगी जबकि ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद इसे फिर से रिफिल करना होगा यानी ऑक्सीजन प्लांट पर ले जाकर सिलेंडर में फिर से ऑक्सीजन भरना होगा।
दरअसल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा में मौजूद अन्य गैस से ऑक्सीजन को फिल्टर करता है। हवा में तीन प्रकार की प्रमुख गैस मौजूद हैं, जिसमें करीबन 78 प्रतिशत नाइट्रोजन और 21 प्रतिशत ऑक्सीजन शामिल है और 1 प्रतिशत अन्य गैसें हैं। ऐसे में हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अन्य अशुद्धियों के साथ नाइट्रोजन खत्म करने की जरूरत होती है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में एक मोटर दी गई है, जिसकी मदद से यह कमरे से हवा ग्रहण करता है और उसके फिल्टर के जरिए आगे भेजता है। फिर हवा को गर्म करता है और नाइट्रोजन को खत्म करता है, ऑक्सीजन कंप्रेस होती है, फिर साफ पानी से होकर गुजरती है और आखिर में सांस लेने के लिए उपलब्ध होती है। इसे आप एक प्रकार का एयर प्यूरिफायर समझ सकते हैं, जिसमें कम्प्रेसर, मोटर्स, प्रेशर रेगुलेटर्स, हीट एक्सचेंजर और अन्य कंपोनेंट मौजूद हैं।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन को बनाता नहीं है सिर्फ इसे साफ करके भेजता है। ऑक्सीजन फ्लो को लीटर प्रति मिनट (LPM) में मापा जाता है। ऐसे में आपको कम से कम एक ऐसी डिवाइस चाहिए जो कि लगातार 5LPM फ्लो से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाए। वैसे तो मार्केट में 10LPM फ्लो वाले कंसंट्रेटर भी मौजूद हैं।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की हर 6 महीने में सर्विसिंग की जरूरत होती है इसके अलावा कभी-कभी फिल्टर भी साफ करने की जरूरत होती है। वहीं बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने के लिए ह्यूमिडिफायर वाटर की बोतल में पानी को समय पर बदलना चाहिए।
वैसे तो भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आमतौर पर उन्हीं घरों में मिलता है जहां पर लोग सांस की बीमारी और अस्थमा आदि से पीड़ित होते हैं। आज के समय में कोरोनावायरस के चलते पीड़ितों का ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरता है तो ऐसे में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल घरों में भी किया जा रहा है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कभी भी ऑक्सीजन सिलेंडर की बराबरी नहीं कर सकता है। इन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। एक ऑक्सीजन सिलेंडर से किसी भी फ्लो पर तेजी से शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा यह मरीज की सांस लेने की क्षमता के बावजूद फेफड़ों में ऑक्सीजन भर सकता है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल करते हुए फेफड़ों की स्थिति SpO2 लेवल से ज्यादा मायने रखती है। इस डिवाइस का इस्तेमाल हल्के इंफेक्शन में किया जा सकता है और तभी यह मददगार साबित होता है। जैसे कि अगर ब्लड ऑक्सीजन या SpO2 लेवल 85 से 88 में होता है तो यह मददगार है। अगर SpO2 लेवल 85 से नीचे गया तो उसके बाद डॉक्टर की सलाह की जरूत होती है। यानी कि उसके बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर काम में नहीं आता है और ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आंख में मिर्ची डालकर गले से चैन लेकर फरार हुए चोर
Next: 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.